बस्ती, अगस्त 3 -- बस्ती। जिले में भाजपा ने रविवार को संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में महसो मंडल के सोनूपार गांव सें मिट्टी से भरे कलश के साथ वंदन यात्रा व समरसता संकल्प अभियान शुरू किया। कार्यक्रम के जिला संयोजक भाजपा के जिला महामंत्री व साऊंघाट ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार ने बताया कि वंदन यात्रा का सोनूपार, मदारीपुर, साहूपार, सूसीपार, भरोहियाजोत, टिकरिया आदि स्थानों पर लोगों ने भव्य स्वागत किया। यह यात्रा महादेवा विधानसभा क्षेत्रों के सभी मण्डलों तक जायेगी। भाजपा नेता अभिषेक कुमार ने कहा कि संत गुरु रविदास ने अपने जीवनभर सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: रॉबर्ट्सगंज में रविदास कलश वंदन अभियान का भव्य स्वागत उनका जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति के सम्मान व उत्थान के लिए समर्पित रहा।महस...