वंदना बनी एयर होस्टेस, जिले का बढ़ाया गौरव
सिमडेगा, सितम्बर 16 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले की बेटी वंदना ने एयर होस्टेस बनकर जिले का नाम रोशन किया है। छोटे शहर से निकलकर विमानन क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वाली वंदना ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर अपने सपने को साकार किया है। उनकी सफलता से परिवार, परिचितों और जिलेवासियों में खुशी का माहौल है। शहरी क्षेत्र के सामटोली निवासी शिक्षिका रोजलिना डुंगडुंग की पुत्री वंदना बचपन से ही कुछ अलग करने का सपना देखती थीं। उन्होंने विमानन क्षेत्र में करियर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया और इसके लिए लगातार मेहनत की। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने आत्मविश्वास को कमजोर नहीं होने दिया और चुनौतियों का सामना करते हुए सफलता हासिल की। वंदना की उपलब्धि जिले की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणादायक है। उनकी सफलता यह संदेश देती ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.