जौनपुर, मार्च 19 -- केराकत। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मानकों के विपरीत संचालित हो रहे वंदना पालीक्लिनिक पर कार्रवाई करते हुए बुधवार को उसे सील कर दिया। यह कार्रवाई जिले से आई टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम को पालीक्लिनिक में कई खामियां मिलीं। यहां आवश्यक दस्तावेज अधूरे पाए गए और चिकित्सीय सुविधाओं में भी अनियमितता सामने आई। नियमों की अनदेखी को देखते हुए अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से पालीक्लिनिक को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी आलोक कुमार, आलोक कुमार सिंह, धीरज सिंह, सुनील सिंह समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि जनस्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी स्वास्थ्य संस्थानों को निर्धारित मानकों के अनुरूप ही संचाल...