मिर्जापुर, अक्टूबर 29 -- मिर्जापुर। जिले की महिला किसान वंदना सिंह को ड्रैगन फ्रूट और स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के स्थापना दिवस समारोह में सम्मानित किया गया। कृषि क्षेत्र में नवीन तकनीकों को अपनाने और कृषि विकास में योगदान के लिए उनका चयन किया गया था। इसी समारोह में बीएचयू के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर, बरकछा के कृषि विज्ञान केंद्र को भी उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान प्रदान किया गया। लखनऊ स्थित भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान के सभागार में उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद की ओर से स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया था। बीएचयू के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक प्रोफेसर श्रीराम सिंह ने पुरस्कार प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Bahraich News: संकर मक्का बीज उत्पादन पर दो किसानो...