सिद्धार्थ, मार्च 31 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जनपद में प्रारंभिक बाल शिक्षा को अधिक प्रभावी, रोचक और परिणामदायी बनाने की दिशा में वंडर बॉक्स एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आ रहा है। आईआईटी गांधीनगर के सीसीएल की ओर से विकसित यह विशेष शैक्षिक किट छोटे बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जो अब आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से जमीनी स्तर पर अपनी उपयोगिता साबित कर रही है।डायट प्रवक्ता मोहम्मद यूनुस ने बताया कि इस शैक्षिक किट में 19 प्रकार की गतिविधियां शामिल हैं, जो बच्चों के बौद्धिक विकास के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई हैं। इनमें आकार एवं आकृति सुडोकू, पैग बोर्ड, आकृति पहचान, गुड़िया निर्माण, वर्ण पहचान, चेहरा पहचान, वर्णमाला अभ्यास, प्यासा कौवा और अंगूर खट्टे हैं जैसी कहानियों पर आधारित गतिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.