शाहजहांपुर, मार्च 24 -- शाहजहांपुर। बालवाटिका में 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए शैक्षणिक संसाधनों के उपयोग को लेकर सोमवार से बीएसए कार्यालय सभागार में जनपद स्तरीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण में प्रत्येक ब्लॉक से एआरपी और आंगनवाड़ी सुपरवाइजर शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ बीएसए दिव्या गुप्ता ने किया। उन्होंने बताया कि सभी लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर वंडर बॉक्स उपलब्ध करा दिए गए हैं, जिनकी सामग्री के माध्यम से बच्चों को सरल तरीके से सीखने में मदद मिलेगी। एसआरजी ममता शुक्ला ने समूह कार्य के जरिए गतिविधियों का अभ्यास कराया। डॉ. अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि वंडर बॉक्स में 19 प्रकार के 26 आइटम शामिल हैं, जिनसे बच्चों को परिवार, फूल और पशु-पक्षियों की जानकारी दी जा सकती है। प्रशिक्षण में एआरपी अमित दीक्षित, अतुल शुक्ला, उपेंद्र ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.