मुजफ्फर नगर, फरवरी 11 -- मंसूरपुर थाने में दर्ज मुकदमे के बाद से वांछित चल रहे बदमाश पर पुलिस ने 84 में कार्रवाई की है। बताया कि 26 मई को मंसूरपुर थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को हिरासत में लिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। बदमाशों ने पूछताछ में अपने साथी अज्जू उर्फ अजरुद्दीन पुत्र महबूब कुरैशी निवासी उतरी सोतीगंज थाना सदर बाजार मेरठ का नाम बताया। मुकदमा दर्ज के बाद से वांछित चल रहे बदमाश पर पुलिस ने 84 में कार्रवाई कर मकान पर नोटिस चस्पा किया है। बताया कि दिए गए समय पर कोर्ट में न पहुंचने पर बदमाश की चल अचल संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.