देहरादून, मार्च 2 -- दून विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ की ओर से सोमवार को विश्वविद्यालय में स्थापित डॉ अंबेडकर चेयर और पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्थापित डॉ अम्बेडकर चेयर के मध्य इंटर चेयर कोलॉक्वियम कास्ट जेंडर एवं क्लाइमेट जस्टिस विषय पर आयोजित किया गया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि समाज के वंचित वर्गों के शैक्षिक उन्नयन के लिए और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करने की आवश्यकता है। आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रो एचसी पुरोहित ने कहा कि बाबा साहब आम्बेडकर के दर्शन, विचारों और कार्यों पर अध्ययन व शोध संचालित करने की दृष्टि से दून विश्वविद्यालय में स्थापित अम्बेडकर चेयर और पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्थापित अम्बेडकर चेयर के मध्य आने वाले दिनों में शोध एवं शिक्षण कार्यों को संचालित व प्रेरित किया जाएगा। इससे जनसामान्य...