कानपुर, दिसम्बर 14 -- कानपुर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने रविवार को रायपुरवा क्षेत्र में महर्षि वाल्मीकि सुदर्शन धर्मशाला का वर्चुअल शिलान्यास करते हुए कहा कि वंचित वर्गों के शैक्षिक और सामाजिक उत्थान की दिशा में यह अहम पहल है। ऐसे वर्गों के विकास में यह धर्मशाला सहायक सिद्ध होगा। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जैसे महान ऋषि और समाज सुधारक के नाम पर निर्मित होने वाला यह भवन सामाजिक नवनिर्माण का सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि यहां विवाह एवं अन्य पारिवारिक कार्यक्रमों, सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के साथ ही विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, मार्गदर्शन कक्षाएं और शैक्षिक गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इससे समाज के प्रतिभावान युवक-युवतियों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर प्राप्त ह...