वंचित राज्य आंदोलनकारी को चिन्हित करने की मांग
पिथौरागढ़, मई 24 -- अनिल कार्की, थल। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष सलीम अहमद ने छूटे राज्य आंदोलनकारियों को चिन्हित करने की मांग उठाई है। शनिवार को अहमद ने तहसीलदार राम प्रसाद टम्टा के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा। इस दौरान उन्होंने कहा कि अलग राज्य की लड़ाई लड़ने वाले कई आंदोलनकारियों को उत्तराखंड बनने के 26 वर्ष बाद भी सम्मान नहीं मिल सका है। थल क्षेत्र में वंचित आंदोलनकारियों को राज्य आंदोलकारी का दर्जा देने के लिए लगातार मांग उठाई जा रही है, लेकिन कोई राहत नहीं मिल रही। उन्होंने प्रशासन से चिन्हिकरण करने की मांग की। ज्ञापन देने में अनिल सिंह, सुरेश जोशी, शंकर चंद, महिमन सिंह राणा, मुख़्तार अली, मोहित वर्मा रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.