वंचित राज्य आंदोलनकारियों ने चिन्हीकरण न होने पर जताई चिंता
पिथौरागढ़, अक्टूबर 4 -- पिथौरागढ़। वंचित राज्य आंदोलनकारियों ने लंबे समय से आंदोलनकारी घोषित न किए जाने पर चिंता व्यक्त की गई। स्वरांजलि नृत्य वाटिका में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि राज्य आंदोलन में योगदान देने के बावजूद कई लोगों को अभी तक आंदोलनकारी का दर्जा नहीं मिल पाया है। आगामी मंगलवार छह अक्टूबर को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया। उन्होंने वंचित आंदोलनकारियों को शीघ्र राज्य आंदोलनकारी घोषित किए जाने की मांग उठाई । इस दौरान उमा पांडे, पार्वती भट्ट, मीनू पुनेड़ा, राजेंद्र पांडे, गोविंद बोहरा, राम सिंह बिष्ट, सुरेश जोशी, जीवन फुलेरा, रघुवीर सिंह, बलवंत सिंह, पूरन सिंह कन्याल, प्रमोद पंत, भास्कर दत्त भट्ट, त्रिभुवन जोशी, दिनेश जोशी और माधव सिंह पंगरिया मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.