वंचित छात्रों को मिला परीक्षा फॉर्म भरने का अवसर
पूर्णिया, जून 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय की तकनीकी खामियों के कारण यूजी फिफ्थ सेमेस्टर के सैकड़ों छात्र परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रह गए थे। छात्रहित के इस गंभीर मुद्दे को लेकर सोशलिस्ट स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसएसएआई) के प्रधान महासचिव चाहत यादव के नेतृत्व में छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया। छात्रों की समस्या के समाधान के लिए सबसे पहले परीक्षा विभाग को आवेदन सौंपकर परीक्षा फॉर्म भरने का अतिरिक्त समय देने की मांग की गई। जब विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई संतोषजनक पहल नहीं हुई, तब लगभग 50 छात्र-छात्राओं के साथ पूर्णिया विश्वविद्यालय परिसर में शांतिपूर्ण धरना शुरू किया गया। यह भी पढ़ें- यूजी सेमेस्टर फिफ्थ परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि विस्तारित करने की मांग धरना के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.