बदायूं, अप्रैल 10 -- शहर के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में गुरुवार से यूपी बोर्ड की छूटे हुए परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। जनवरी में आयोजित मुख्य परीक्षाओं से वंचित रहे लगभग 850 छात्र-छात्राओं को विभाग ने यह अंतिम अवसर प्रदान किया है। पहले दिन गृह विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गईं। यूपी बोर्ड ने उन छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत दी गई है, जो अपरिहार्य कारणों से जनवरी में आयोजित हुई नियमित प्रयोगात्मक परीक्षाओं में शामिल नहीं हो सके थे। जिले के निर्धारित केंद्र, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में गुरुवार को सुबह से ही परीक्षार्थियों की भीड़ जुटने लगी। कॉलेज प्रशासन की देखरेख में विभिन्न विषयों के परीक्षकों ने छात्रों के कौशल और प्रयोग...