वंचित और शोषितों को कानूनी सुरक्षा देना ही लक्ष्य : डालसा
रांची, जुलाई 11 -- राहे, प्रतिनिधि। न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश पर, सदस्य सचिव झालसा कुमारी रंजना अस्थाना और न्यायायुक्त रांची अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में डालसा सचिव राकेश रौशन की मौजूदगी में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान के तहत राहे प्रखंड के झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में विधिक जागरूकता कार्यक्रम हुआ। एलएडीसी सहायक पंकज कुमार शर्मा ने कहा कि मानव तस्करी और वाणिज्यिक यौन शोषण आधुनिक समाज के लिए गंभीर अभिशाप हैं। यह केवल कानूनी अपराध नहीं, बल्कि मानवाधिकार और मानवीय गरिमा का भी घोर उल्लंघन है। उन्होंने बताया कि पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण ने वर्ष 2015 में विशेष योजना शुरू की थी। यह भी पढ़ें- Pakur News: कानूनी साक्षरता कार्यक्रम में विविध कानूनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.