पीलीभीत, फरवरी 27 -- पीलीभीत। केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा की अध्यक्षता में नेशनल एक्शन फॉर मेकेनाईज्ड सेनिटेशन इकोसिस्टम (नमस्ते) योजना के अन्तर्गत कायक्रम में जिले के 452 लाभार्थियों को पीपीई किट, 30 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड एवं बीस लाभार्थियों को सिलाई मशीन वितरित की गई। केंद्र सरकार द्वारा नेशनल एक्शन फॉर मेकेनाईज्ड सेनिटेशन इकोसिस्टम (नमस्ते) योजना के अन्तर्गत कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय बीएल वर्मा की अध्यक्षता में गांधी प्रेक्षागृह में किया गया। दीप प्रज्ज्वलित कर राज्यमंत्री वर्मा ने सफाई कर्मचारियों को सम्मान व सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर दिया। नेशनल एक्शन फॉर मेकेनाईज्ड सेनिटेशन इकोसिस्टम (नमस्ते) योजना की जानकारी...