भदोही, अप्रैल 5 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती रविवार को कांग्रेसजनों ने कैंप कार्यालय में मनाया। उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया गया। किसान कांग्रेस प्रदेश को ऑर्डिनेटर दिलीप मिश्र और जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि जगजीवन राम का संपूर्ण जीवन समाज के वंचित, शोषित एवं कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा दिखाया गया मार्ग आज भी देश और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। कांग्रेस पार्टी उनके सिद्धांतों पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही किसानों, मजदूरों एवं गरीब वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष जारी रहेगा। लोगों ने बाबू जगजीवन राम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.