फतेहपुर, मई 24 -- धाता। भीषण गर्मी में क्षेत्र के सोनारी गांव की बदहाल बिजली व्यवस्था पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपकेंद्र का देर रात घेराव कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया। गुस्साए ग्रामीणों का कहना था कि शिकायतों के बावजूद समस्या का निस्तारण नहीं किया जा रहा। जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी के संकट का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि करीब छह महीनों से गांव में लगातार बिजली की समस्या बनी हुई है। आए दिन आने वाली फाल्ट के कारण बाधित होने वाली बिजली की आपूर्ति से खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में चरमराई बिजली आपूर्ति, बढ़ी परेशानी बताया कि गांव के पास स्थित मोबाइल टावर के समीप से गुजरी लाइन में लंबे समय से आए दिन फाल्ट होता रहता है। न...