भभुआ, अप्रैल 8 -- पुलिस ने लड़की को किया बरामद, पीड़िता के पिता ने दर्ज कराया है केस सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराकर आरोपित को कोर्ट में पेश किया (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सोनहन थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के मामले में पुलिस आरोपित युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया है। इसकी पुष्टि सोनहन थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार ईश्वर कुमार परमालपुर गांव का निवासी है। जबकि बरामद नाबालिग लड़की दूसरे गांव की रहनेवाली है। उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़की के पिता द्वारा थाना पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने प्राथमिकी के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। लड़की की मेडिकल जांच कराकर बयान दर्ज कराने के लिए न्याय...