भभुआ, जून 23 -- भभुआ। नगर थाने की पुलिस ने शहर के एक मुहल्ले से अपहृत युवती को बरामद कर यूपी के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित अर्जुन पंडित यूपी के चन्दौली जिला के साहेबगंज का निवासी है। नगर थाने की पुलिस ने आरोपित की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- लड़की भगाने के मामले में आरोपित गिरफ्तारभूमि विवाद में मारपीट हि.प्र. भूमि विवाद को लेकर दो भाइयों में मारपीट भभुआ। शहर के वार्ड 15 में भूमि विवाद को लेकर दो भाइयों में मंगलवार को मारपीट हो गई, जिसमें एक भाई घायल हो गया। घायल 38 वर्षीय भोलू कुमार वार्ड 15 निवासी दूधनाथ चौधरी का पुत्र है। घायल ने बताया कि 8 डिसमिल जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार को इसी को लेकर मारपीट की घटना ह...