समस्तीपुर, जून 29 -- वारिसनगर। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में दर्ज लड़की भगाने के मामलों में वारिसनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सर्वेश झा ने बताया कि कांड के अनुसंधानकर्ता दरोगा ब्यूटी रानी ने रोहुआ पश्चिमी गांव में छापेमारी कर लड़की भगाने के मामले के आरोपी राजू राम को गिरफ्तार किया। वहीं, दरोगा आजाद खान ने सतमलपुर गांव में छापेमारी कर एक अन्य लड़की भगाने के मामले के आरोपी नीतीश पंडित को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित मामलों में आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर मंडल कारा भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News मीनापुर : घर से भागे प्रेमी युगल बरामद यह भी पढ़ें- Bhagalpur News बांका: कांड के नामजद आरोप...