कानपुर, मई 7 -- पुखरायां, संवाददाता। पुखरायां के वार्ड-7 शास्त्रीनगर मोहल्ले में बुधवार को कानपुर नौबस्ता से बारात आनी थी, लेकिन वर पक्ष के लोग बारात लेकर नहीं आए, जिससे लड़की पक्ष की खुशियां दुखों में तब्दील हो गई। लड़की के पिता ने बाइक व दो लाख रुपये मांगने का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी है। शास्त्रीनगर निवासी मानसिंह ने अपनी पुत्री की शादी कानपुर नौबस्ता के-ब्लॉक निवासी वरूण कुमार नागर पुत्र बच्चू नागर के साथ तय की थी। 28 मार्च को पुखरायां में कार्यक्रम हुआ था, जिसमें खाने के साथ कपड़े, फल, मिठाई, सोने की अंगूठी सहित दो लाख रुपये का खर्च आया था। यह भी पढ़ें- धर्म बदलवा कर शादी के बाद उत्पीड़न का आरोप 6 मई को शादी की तारीख तय हुई थी। पिता का आरोप है कि जब बुधवार को जब उन्होंने बारात के स्वागत की पूरी तैयारियां कर ली तब वहां से खबर आई कि मोट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.