मधुबनी, मार्च 11 -- मधवापुर। प्रखंड क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की को बहला कर भगाने के आरोप में एक ही परिवार के कई लोगों को पुलिस ने नामजद किया है। लड़की अपने ननिहाल में बचपन से रहती थी। उसके मामा ने पुलिस को आवेदन देकर शिकायत दर्ज करायी। उसने शादी की नीयत से भांजी को भगाने का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष हर्षराज ने बताया कि मामले की जांच के लिए सब इंस्पेक्टर अरविंद पासवान को अधिकृत किया गया है। जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.