लड़की के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी धराया
मोतिहारी, मई 14 -- कुंडवा चैनपुर, निसं.। कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर मे घुसकर लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना आठ मई की बताई गयी है। घटना के पांच दिनों बाद मंगलवार को परिजनों ने कुंडवा चैनपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी नौशाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। आवेदन में लड़की की मां का आरोप है कि घटना के समय वे अपने पति के साथ पड़ोस में आयोजित पूजा देखने गयी थी। तभी मौका पाकर आरोपी घर मे घुसकर घटना को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पीड़ित लड़की की मेडिकल जांच के बाद न्यायालय के समक्ष बयान करा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.