दरभंगा, फरवरी 6 -- घनश्यामपुर। थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़कियों के अपहरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घनश्यामपुर थाने की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर दो आरोपित युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों युवकों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर निवासी पप्पू यादव तथा दरभंगा जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र निवासी पिंटू यादव को अलग-अलग जिलों से गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि नाबालिग लड़कियों के अपहरण को लेकर घनश्यामपुर थाने में मामले दर्ज किए गए थे। इस मामले में पीड़िता की मां ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपितों...