मधुबनी, मार्च 22 -- हरलाखी। थाना क्षेत्र के एक गांव से परीक्षा देने गई 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में अपहृता के पिता ने हरलाखी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके अनुसार लड़की परीक्षा देने के लिए उमगांव गई थी। जहां से हरिणे गांव के मो नौशाद अंसारी व ललन सहनी लड़की को बाइक पर बैठाकर ले गया। लड़की के परिजनों को जब इस बात की जानकारी हुई तो वे लोग आरोपित के घर गए। लेकिन आरोपितों ने सभी के साथ मारपीट कर भगा दिया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...