जहानाबाद, मई 31 -- काको, निज संवाददाता। काको थाने की पुलिस ने एक लड़की के अपहरण मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल पाल के रूप में हुई है।थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि आरोपी मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पटना के सगुना मोड़ इलाके में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ वर्ष 2017 में लड़की के अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- सुपौल : अपहरण मामले का एक आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...