लड़की अपहरण मामले में केस दर्ज
मधुबनी, अगस्त 8 -- हरलाखी। थाना क्षेत्र के एक गांव से 18 वर्षीय लड़की के अपहरण मामले में अपहृता की मां ने हरलाखी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार लड़की पिछले चार अगस्त की रात करीब 12 बजे रात घर से निकली और वापस नहीं लौटी। खोजबीन के बाद पता चला कि कमलावरपट्टी गांव के सुबोध कुमार सहनी, बबिता देवी व सुधीर कुमार सहनी ने लड़की का अपहरण कर लिया है। एसएचओ रंजीत कुमार ने कहा कि लड़की बरामदगी के लिए कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.