समस्तीपुर, मार्च 20 -- वारिसनगर। लड़की अपहरण के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को वारिसनगर पुलिस ने हायाघाट थाना की पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई का नेतृत्व दरोगा संजय कुमार ने किया। पुलिस ने दरभंगा जिला के हायाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसडीह गांव में छापेमारी कर आरोपी प्रवीण साह को दबोच लिया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...