भागलपुर, मार्च 9 -- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को खैरपुर में एक सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था द्वारा लड़कियों की भागीदारी, हमारी जिम्मेदारी विषय पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में किशोरियों और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम के पहले खंड में किशोरियों और महिलाओं के साथ लड़कियों के नेतृत्व, शिक्षा, अधिकार एवं समाज में उनकी भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए लड़कियों को समान अवसर देना और उनके नेतृत्व को प्रोत्साहित करना अत्यंत आवश्यक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.