नैनीताल, अगस्त 22 -- भीमताल। मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना चौपाल दूसरे दिन शनिवार को ग्राम पंचायत ल्वेशाल में आयोजित की गई। आईईसी वैन ने हरियागांव, मेहरागांव, अल्चौना, चाफी और नगरीगांव में योजना का प्रचार-प्रसार कर ग्रामीणों को प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और अन्य सुविधाओं की जानकारी दी। ल्वेशाल में आयोजित चौपाल में 26 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। योजना से लाभान्वित महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और प्रशिक्षण, लाइसेंस, मार्केटिंग व बाजार से जोड़ने के लिए विभागीय सहयोग पर चर्चा की। इस दौरान 9 स्वयं सहायता समूहों के पैन कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज भी एकत्र किए गए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना, एनआरएलएम भीमताल की टीम और विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं मौजूद रहीं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...