उरई, अक्टूबर 31 -- आटा। आटा थाना परिसर से सरदार बल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर रैली निकाली गई। राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह सहित क्षेत्र के लोग और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। रैली आटा थाना परिसर से शुरू होकर हाईवे से कस्बे के अंदर से गुजरी। इसमें वरिष्ठ उप निरीक्षक रुद्र कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक विनीत कुमार, विपिन द्विवेदी,सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। स्थानीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी रैली में भाग लिया। रैली के दौरान पुलिस के वाहन भी साथ थे। सुरक्षा के मद्देनजर 108 एंबुलेंस भी मौजूद रही। रैली की तैयारियां सुबह 8 बजे से ही शुरू हो गई थीं, जिसमें पूरा पुलिस बल मुस्तैद दिखा। इसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने रैली को सम्बोधित करते हुए बताया कि इस दिन का उद्देश्य लोगों को एकता,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.