लौहनगरी ने महान भूवैज्ञानिक पीएन बोस को 171वीं जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
जमशेदपुर, मई 12 -- जमशेदपुर। भारत के महान भूवैज्ञानिक प्रमथ नाथ बोस की 171वीं जयंती मंगलवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और औद्योगिक संस्थानों में उन्हें याद करते हुए उनके ऐतिहासिक योगदान पर चर्चा की गई। खास तौर से नार्दन टाउन स्थित आर्मरी ग्राउंड के पास स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
पीएन बोस का योगदान इस अवसर पर टाटा स्टील के रॉ मैटेरियल डिपार्टमेंट के वीपी संदीप कुमार ने कहा कि पीएन बोस केवल वैज्ञानिक ही नहीं, बल्कि भारत के औद्योगिक विकास के अग्रदूत थे। उन्होंने युवाओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेकर विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया।12 मई 1855 को जन्मे पीएन बोस देश के अग्रणी भूवैज्ञानिकों में गिने जाते हैं। भारत में खनिज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.