बांदा, मई 27 -- अतर्रा। ई-रिक्शा में सवार 25 वर्षीय मुवीन की भी मौत हो गई है। मृतक की पत्नी शहर बानों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसने बताया कि वह बकरीद के लिए सामान लेने बाजार गए थे। वह सात वर्ष से साउदियां में रहकर प्राइवेट काम करते थे। वहीं से पत्नी व मां-बाप के लिए रुपये भेजते थे, जिससे खर्च चलता था। 15 दिन पूर्व मुबीन अपने गांव कोर्रही आया था। मुबीन चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसके दो भाई कलीम व सलीम मुंबई में परिवार के साथ रहते हैं। उसका छोटा भाई कुछ साल पहले खत्म हो चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...