लखनऊ, अप्रैल 14 -- चिनहट में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन प्रीपेड स्मार्ट मीटर के खिलाफ उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। लौलाई उपकेंद्र पर करीब 125-150 उपभोक्ताओं ने प्रीपेड मीटर की खामियों और भारी-भरकम बिलों के विरोध में जमकर हंगामा किया। उग्र भीड़ ने मुख्य अभियंता और अधिशासी अभियंता समेत कई अधिकारियों का घेराव किया। स्थिति इस कदर बेकाबू हो गई कि मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। लौलाई उपकेंद्र पर विवाद की शुरुआत सुबह 10 बजे से हो गई थी, जो देखते ही देखते उग्र प्रदर्शन में तब्दील हो गई। भीड़ ने करीब दो घंटे तक विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। माहौल बिगड़ता देख जब कर्मचारियों ने उपकेंद्र का मुख्य गेट बंद करने की कोशिश की, तो उग्र भीड़ ने धक्का-मुक्की कर उन्हें पीछे खदेड़ दिया। यह भी पढ़ें- प्रीपेड स्मार्ट मीटर पर सब्र टूटा, लौलाई-काकोरी उपके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.