लौरेंस बिश्नोई गैंग के बदमाशों ने एक करोड़ रंगदारी मांगी
मुजफ्फरपुर, जुलाई 25 -- साहेबगंज। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बदमाशों ने शुक्रवार की रात जिला पार्षद राजेश कुमार सहनी से एक करोड़ की रंगदारी मांगी है। मामले को लेकर माधोपुर हजारी निवासी राजेश सहनी ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल नंबर 7033884570 पर लॉरेंस बिश्नोई नाम के व्हाट्सएप ग्रुप नंबर 8476841620 से मैसेज आया है, जिसमें कहा गया है कि मुंबई से लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बोल रहा हूं। मुझे दो से तीन दिनों के अंदर एक करोड़ रुपया दे दो, नहीं तो उठा लिया जाएगा। अगर पैसा नहीं दिए तो तुम्हारे परिवार को भी जान से मार दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 50 लाख रंगदारी मांगने का यूपी से जुड़ रहा तार राजेश कुमार सहनी ने पुलिस ने कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.