बगहा, मार्च 6 -- लौरिया, एक संवाददाता। नगर पंचायत के पकड़ी नुनीयाटोली में डीजे बजाने को लेकर बुध्वार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पर पहुंची पुलिस नेे दोनों पक्षों को छुड़ाने का प्रयास किया जिसमें दो पुलिस कर्मी घायल हो गये। वहीं मारपीट में आधा दर्जन लोग दोनों पक्षों के घायल हो गये। थानाध्यक्ष रेमश कुमार शर्मा ने बताया कि दो पक्ष के बीच मारपीट हुई है। आवेदन मिलने पर मामले में केस दर्ज किया जाएगा। इधर, बीच-बचाव में दारोगा कामता प्रसाद सिंह व 112 मोबाइल के अमिताभ कुमार घायल हुए हैं। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं अन्य घायलों में उमेश चौधरी (40), रौशन कुमार (18), रवींद्र चौधरी (30), संगीता चौधरी (31), रिंकू कुमार (16) और रुक्मिणी देवी (35) शामिल हैं। इनमें उमेश चौधरी की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जीएमसीएच रेफर कर दिया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.