बगहा, अप्रैल 2 -- लौरिया, एक संवाददाता। सिरिसिया थाना क्षेत्र के चनपटिया-लौरिया पथ पर बिजबनिया मुशहरी में गुरुवार दोपहर पिकअप ने किशोर को ठोकर मार दी। ठोकर लगने से खून से लथपथ किशोर सड़क पर छितर गया। परिजनों ने आननफानन में उसे लौरिया सीएचसी में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह बिजबनिया मुशहरी के विकास पटेल का पुत्र अरविंद कुमार (10) था। सीएचसी के डॉ. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रौशन कुमार ने बताया कि किशोर की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई थी। पिता श्री पटेल ने बताया कि गुरुवार की दोपहर एक बजे मेरा पुत्र दरवाजे पर खेल रहा था। इसी दौरान चनपटिया की ओर से लौरिया जा रही पिकअप तेज रफ्तार में वहां पहुंची। जब तक मेरा पुत्र कुछ समझता पिकअप ने ठोकर मार दी। वह ठोकर लगने से सड़क पर उछलकर गिरा। उसे रौंदते हुए चालक पिकअप ...