बगहा, जनवरी 4 -- लौरिया, एक संवाददाता। लौरिया के साहूजैन स्कूल के सामने अनियंत्रित ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे बाइक चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। घटना रविवार के शाम करीब पौने पांच बजे की है। ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। वहीं मृतक की पहचान धोबनी पंचायत के सुगौली गांव के वार्ड नं 11 निवासी सुकट मुखिया के पुत्र बसंत कुमार (28) के रूप में हुई है। वह अपने घर से बाइक से लौरिया बाजार में सब्जी खरीदने आ रहा था। इसी बीच लौरिया से हरीनगर की ओर जा रहा ट्रक ने साहूजैन स्कूल के सामने सड़क पर बाइक को रौंदते हुए भाग गया। मृतक बसंत बाहर में रहकर पेंटर का काम करता था। वह दो माह पहले कश्मीर में अधिक ठंड पड़ने के कारण घर आया हुआ था। वह अविवाहित था। चार भाइयों में वह तीसरा नंबर था। मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में ची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.