बागेश्वर, मार्च 5 -- बागेश्वर, संवावदाता। राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल लौबांज को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने की सुगबुगाहट पर क्षेत्र के लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। नाराज लोगों ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अस्पताल अन्यत्र स्थानांतरित नहीं करने की मांग की है। जबरन कार्रवाई की गई तो ग्रामीण आंदोलन को मजबूर होंगे। जिला पंचायत सदस्य बबलू नेगी के नेतृत्व में लोग गुरुवार को अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल से मिले। उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि लौबांज में स्थापित अस्पताल को क्षेत्र के लोग लंबे समय से लाभ ले रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...