लौफा के पास कोसी नहर में गिरा अनियंत्रित टेम्पो, टला बड़ा हादसा
मधुबनी, जून 19 -- झंझारपुर। झंझारपुर अनुमंडल के लखनौर थाना क्षेत्र अंतर्गत लौफा के पास शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यात्रियों से भरी एक टेम्पो अचानक अनियंत्रित होकर कोसी नहर में जा गिरा। इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, लेकिन गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री या चालक को गंभीर चोट नहीं आई। टेम्पो सवार सभी लोग सुरक्षित हैं, जबकि एक महिला को मामूली चोटें आई हैं। यह भी पढ़ें- दिग्घी ओवरब्रिज के पास डिवाइडर से टकराया टेंपो, महिला समेत 11 घायलघटनाक्रम प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टेम्पो यात्रियों को लेकर मधेपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान लौफा के समीप चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और टेम्पो सीधे नहर में उतर गया। घटना को देखते ही आस-पास के स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.