बांका, अप्रैल 3 -- पंजवारा(बांका), निज प्रतिनिधि। डीएम नवदीप शुक्ला के निर्देश पर बाराहाट के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) गौरव कुमार ने गुरुवार को लौढ़िया खुर्द पैक्स का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान पैक्स के कामकाज और रिकॉर्ड संधारण में पारदर्शिता को लेकर उन्होंने दिशा निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टॉक पंजी सहित विभिन्न अभिलेखों और कागजातों की बारीकी से जांच-पड़ताल की।एमओ ने पैक्स में उपलब्ध धान के स्टॉक, और रिकॉर्ड संधारण की स्थिति का जायजा लेते हुए पैक्स अध्यक्ष को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पारदर्शिता और नियमित अभिलेख संधारण पर विशेष जोर दिया।उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड संधारण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों को समय पर लाभ मिले और सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन सही ढ...