लौढ़िया खुर्द पंचायत में सफाई व्यवस्था बदहाल, सार्वजनिक स्थानों पर लगा कूड़े-कचरे का अंबार
बांका, जून 11 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। राज्य सरकार द्वारा गांवों को स्वच्छ,सुंदर और स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से महत्वाकांक्षी लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की शुरुआत की गई थी।इस योजना के तहत घर-घर से कचरा उठाव और उसके उचित निष्पादन का संकल्प लिया गया था। लेकिन,लौढ़िया खुर्द पंचायत में यह अभियान आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है।अभियान की विफलता जमीनी हकीकत यह है,कि यह अभियान कागजों में तो चमक रहा है,लेकिन धरातल पर पूरी तरह विफल साबित हो रहा है।पंचायत में कचरा संग्रहण के लिए उपलब्ध कराई गई कचरा गाड़ियां अधिकांश समय पंचायत भवन या किसी कोने में धूल फांकती नजर आती हैं।नतीजतन,सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।मुख्य सड़कों के किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े-कचरे का अंबार लगा हुआ है, जिससे गुजरना भी दूभर हो गया है।जगह-जगह कचरे के ढेर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.