नई दिल्ली, जुलाई 4 -- Moneyview, Chandan Steel IPO: साल 2026 की दूसरी छमाही यानी जुलाई से दिसंबर तक की अवधि आईपीओ मार्केट के लिए काफी गुलजार रहने वाला है। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कई बड़ी कंपनियों के आईपीओ की शेयर बाजार में एंट्री होगी। इनमें मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेफॉर्म्स के अलावा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का आईपीओ शामिल है। इन कंपनियों ने सेबी (सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) के पास आवेदन दे दिया है। वहीं, कुछ नई कंपनियों को भी आईपीओ के लिए सेबी से मंजूरी मिली है। इनमें Moneyview और चंदन स्टील को अपने आईपीओ के साथ आगे बढ़ने के लिए सेबी से मंजूरी मिल गई है जबकि ऑयलफील्ड सर्विस देने वाली कंपनी Shivganga ड्रीलर्स ने अपने ड्राफ्ट पेपर वापस ले लिए हैं।कब डॉक्युमेंट जमा कराए गए थे Moneyview ने मार्च में सेबी के पास अपने ड्र...