इंदौर, मार्च 31 -- इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर केस के बीच एक ऐसा संयोग सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि "राजा लौट आया है।" ऐसा कहने के पीछे की वजह है- एकादशी का दिन और पहले की गई एक भविष्यवाणी। दरअसल, राजा रघुवंशी के बड़े भाई सचिन रघुवंशी के घर बेटे का जन्म हुआ है। खास बात यह है कि बच्चे का जन्म उसी 'एकादशी' (ग्यारस) के दिन हुआ, जिस दिन राजा की हत्या हुई थी। इस संयोग को परिवार महज इत्तेफाक नहीं, बल्कि ईश्वरीय संकेत मान रहा है। परिवार के मुताबिक, पहले एक पंडित ने भविष्यवाणी की थी कि राजा फिर से उनके घर लौटेगा। अब जब ठीक उसी तिथि पर बच्चे का जन्म हुआ, तो परिजनों का विश्वास और गहरा हो गया। राजा की मां उमा रघुवंशी ने भावुक होकर कहा, "मेरा बेटा वापस आ गया है।" नवजात का नाम भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.