नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत आईपीएल 2026 में लगातार तीन हार के साथ हुई। हालांकि, अब लगातार दो जीत सीएसके को मिल गई हैं। इससे कप्तान रुतुराज गायकवाड़ थोड़ी राहत महसूस कर रहे होंगे, लेकिन सबसे बड़ा सुकून उन्हें इस बात से मिल रहा होगा कि चेन्नई सुपर किंग्स का नूर लौट आया है। ये नूर कोई और नहीं, बल्कि अफगानिस्तान के स्पिनर नूर अहमद हैं, जो अभी तक आउट ऑफ फॉर्म थे। आईपीएल के 19वें सीजन में लगातार तीन मैच चेन्नई की टीम हारी। उन तीनों मैचों में नूर अहमद को एक भी विकेट नहीं मिला, जो कि चेन्नई के लिए चिंता का विषय था, क्योंकि वे इस समय चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे बड़े विकेट टेकर हैं। पिछले साल वे चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। यहां तक कि पर्पल कैप की लिस्ट में भी दूसरे नंबर पर 24 विकेटों के साथ थे। प्रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.