जौनपुर, जनवरी 16 -- जौनपुर, संवाददाता। सप्ताहभर कड़ी धूप का आनंद लेकर लोग शुक्रवार से फिर ठंड गलन झेलने को मजबूर हो गए हैं। सुबह से चल रही शीतभरी पछुआ हवा के कारण समय से धूप बेअसर साबित हो रही है। लोगबाग फिर अलाव के सहारे हो गए हैं। शरीर पर गर्म कपड़ों का लदा लबादा 10 बजे के बाद भी कोई उतारने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। अधिकतम तापमान जो बुधवार गुरुवार को 21-20 डिग्री था वह गिरकर 19 पर आ गया है और 7 डिग्री न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस है। हालांकि 6 डिग्री न्यूनतम तापमान ठंडी हवा के चलते 5 डिग्री सेल्सियस का असर दिखा रही है। पछुआ हवा सात से 10किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है। मौसम के जानकार डॉ.दिलीप कुमार सिंह ने अनुमान व्यक्त किया है कि अब 31 जनवरी तक ठंड और गलन बरकरार रहने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.