लौज की बर्फी, गुड़, खुरचन और समोसे के कारोबार को मिलेगा 50 लाख तक का अनुदान
शाहजहांपुर, जुलाई 11 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार की ''एक जनपद एक व्यंजन वित्त पोषण सहायता योजना'' के तहत शाहजहांपुर के चयनित उत्पाद लौज की बर्फी, गुड़, खुरचन और समोसे से जुड़े उद्योग, सेवा एवं व्यवसाय को वित्तीय सहायता दी जाएगी। योजना के तहत नए उद्यम स्थापित करने के इच्छुक लोगों के साथ ही कारोबार का विस्तार करने वाले उद्यमी भी लाभ उठा सकेंगे। योजना के अंतर्गत परियोजना लागत के आधार पर अधिकतम 50 लाख रुपये तक मार्जिन मनी अनुदान दिया जाएगा। 25 लाख रुपये तक की परियोजनाओं पर 25 प्रतिशत अथवा अधिकतम 6.25 लाख रुपये, 25 से 50 लाख रुपये तक की परियोजनाओं पर 20 प्रतिशत अथवा अधिकतम 6.25 लाख रुपये, 50 से 150 लाख रुपये तक की परियोजनाओं पर 10 प्रतिशत अथवा अधिकतम 10 लाख रुपये तथा 150 लाख रुपये से अधिक की परियोजनाओं पर परियोजना लागत का 10 प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.