अल्मोड़ा, जून 12 -- मंकेश सक्टा, सल्ट। भतरौंजखान के लौकोट निवासी पूर्व प्रधान कैलाश पंत के पुत्र अंकुर ने पीसीएस परीक्षा पास की है। गुरुवार को श्रम संविदा बोर्ड अध्यक्ष कैलाश पंत ने लौकोट गांव पहुंचकर पिता और पुत्र को सम्मानित किया। पूर्व ग्राम प्रधान कैलाश पंत भाजपा नेता प्रकाश पंत के चचेरे भाई हैं। अंकुर पंत ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के लोगों को दिया है। लोगों ने अंकुर को शुभकामनाएं दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...