मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। बाबा गरीबनाथ रोड में एक महिला की लौकेट चोरी के आरोप में अहियापुर थाना के अखाड़ाघाट के फल कारोबारी को पकड़कर स्थानीय लोगों ने जमकर पिटाई की दी। फल कारोबारी के पास से मिले लौकेट को लेकर महिला चली गई। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाने की गश्ती पुलिस मौके पर पहुंची और फल कारोबारी को पकड़कर थाने ले आई। थाने लाकर उससे पूछताछ की गई। हालांकि, उसके खिलाफ लौकेट चोरी का केस दर्ज कराने शाम तक महिला नहीं आई। नगर थाने की पुलिस ने बताया कि छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.