नई दिल्ली, जुलाई 24 -- करीना कपूर अपनी फिटनेस और सादगी भरे खानपान के लिए अक्सर चर्चा में रहती हैं। वह कई बार बता चुकी हैं कि स्वस्थ रहने के लिए महंगे और मुश्किल खाने की नहीं, बल्कि आसान और पौष्टिक चीजों की जरूरत होती है। इन्हीं में से एक है लौकी का सूप। बहुत से लोग लौकी का नाम सुनते ही मुंह बना लेते हैं, लेकिन सही तरीके से बनाया जाए तो इसका सूप स्वाद में भी अच्छा लगता है और शरीर के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। अगर आप हल्का, पौष्टिक और जल्दी बनने वाला खाना ढूंढ़ रहे हैं, तो करीना कपूर की पसंदीदा लौकी सूप रेसिपी एक अच्छा विकल्प हो सकती है।लौकी का सूप बनाने के लिए सामग्री एक मध्यम आकार की लौकी एक छोटा प्याज, बारीक कटा हुआ तीन से चार लहसुन की कलियां एक छोटा टुकड़ा अदरक एक छोटा चम्मच घी या तेल स्वादानुसार नमक आधा छोटा चम्मच काली मिर्च दो से तीन...